दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, यमुना के किनारों पर होगी पूजा
देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया है की है कि आस्था का छठ पर्व इस बार यमुना नदी के दोनों किनारों में होगा।

देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया है की है कि आस्था का छठ पर्व इस बार यमुना नदी के दोनों किनारों में होगा। ऐसा दिल्ली में पहली बार होने जा रहा है।
यमुना के किनारों पर छठ पूजा को लेकर ख़ास प्रबंध किए जाएंगे ताकि व्रत करने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के साथ ही जहां पर भी छठ पूजा का आयोजन होगा, वहां पर सरकार पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगी।
मुख्मयंत्री के मुताबिक आस्था, प्रकृति तथा भावनाओं से जुड़े हुए इस पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित ढंग से मनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
यमुना में विसर्जन की मनाही है, पूजा की नहीं
छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मुख्य सचिव धमेंद्र के साथ जुड़े विभागों के आला अधिकारी भी वहां पर थे।
छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत की, जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों के अनुसार यमुना नदी में विसर्जन की मनाही है और छठ पर्व के अनुष्ठानों में विसर्जन का कोई प्रावधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजधानी में पूर्वांचलवासियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इसलिए उनकी धार्मिक आस्था व सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में यमुना के प्रवेश स्थल पल्ला से लेकर आखिरी स्थल ओखला तक दोनों किनारों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा।
इन दोनों किनारों पर जहां भी छठ पर्व के लिए समतल किनारे उपलब्ध होंगे, वहां सरकार की तरफ से व्रतधरियों को समुचित सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी।









