CNG Auto Ban: दिल्ली की इन सड़कों पर अब नहीं चलेंगे CNG ऑटो? जाने प्लान
देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों से जल्द ही सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा गायब हो सकते हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार की ईवी नीति

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों से जल्द ही सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा गायब हो सकते हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार की ईवी नीति 2.0 के ड्राफ्ट में दिल्ली में सीएनजी ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2.0 लागू करेगी। ईवी नीति 2.0 के ड्राफ्ट के अनुसार, इस साल 15 अगस्त से किसी भी सीएनजी ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की इजाजत नहीं दी जाएगी।
नहीं होगा CNG ऑटो परमिट रिन्यूअल
पॉलिसी के चलते 15 अगस्त से सीएनजी ऑटो परमिट का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा और ऐसे सभी परमिट को केवल इलेक्ट्रिक ऑटो परमिट से दोबारा जारी होगा। जिसके साथ ही नगर निकायों और कचरा ढोने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी हटाने की मांग की गई है।
हालांकि आपस बातचीत में दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इससे मना किया है। उन्होंने बताया कि ईवी वाहनों को बढ़ावा देने की हमारी नीति है, पर जनता को कई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। एक साथ पूरी तरह से सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा बंद नहीं किए जाएंगे।
बाइकों के लिए क्या है योजना?
10 वर्ष से ज्यादा पुराने सभी सीएनजी ऑटो-रिक्शा को अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जाएगा। डॉफ्ट में 15 अगस्त, 2026 से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से चलने वाले दो पहिया वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही 15 अगस्त, 2025 से भारी वाहनों के मामले में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी तिपहिया वाहन रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ईवी पॉलिसी के ड्रॉफ्ट की प्रमुख बातें
दिल्ली में नए सीएनजी ऑटो-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2025 से नहीं होगा।
15 अगस्त 2025 से केवल ई-ऑटो परमिट से बदले जाएंगे।
10 साल से पुराने सीएनजी ऑटो इलेक्ट्रिक में बदलना होगा।
पेट्रोल/डीजल/सीएनजी दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2026 से नहीं होगा।
डीजल/पेट्रोल/सीएनजी से चलने वाले तीनपहिया मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी 15 अगस्त 2025 से नहीं किया जाएगा।
कूडा उठाने वाले वाहनों को भी इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा।
दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी।









