कन्फ्यूजन खत्म! रेरा ने वापस लिया फैसला, दिल्ली में शुरू हुई फ्लैट की रजिस्ट्री

रेरा दिल्ली ने 19 सितंबर को जारी अपने यह आदेश तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए हैं। जल्द ही रेरा इस संदर्भ में एक नया आदेश जारी करेगा।

राजधानी दिल्ली में रेरा के नए आदेशों के बाद मचे कन्फ्यूजन के बाद मंगलवार को इस पूरे घटनाक्रम में बड़ा मोड़ आया। रेरा दिल्ली ने 19 सितंबर को जारी अपने यह आदेश तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए हैं। जल्द ही रेरा इस संदर्भ में एक नया आदेश जारी करेगा। रेरा चेयरमैन आनंद कुमार ने इसकी पुष्टी की।

रेरा के इन आदेशों के बाद 20 नवंबर से ही दिल्ली के सभी सब डिविजनल ऑफिसों में रजिस्ट्रियों के लिए रेरा आदेशों के तहत लोगों से नक्शे मांगे जा रहे थे। नक्शा नहीं होने की वजह से उनका काम रुका हुआ था। अधिकारियों के अनुसार इन आदेशों की वजह से राजधानी की करीब 50 से 70 प्रतिशत बिल्डिंग में जरूरत से अधिक फ्लैट बने थे। इसके बाद से ही लोगों में हड़कंप मचा था। उन्हें अपने मकानों को लेकर डर था।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि रेरा चेयरमैन आनंद कुमार ने इस बारे में बताया कि रेरा पब्लिक के हितों के लिए काम करती है। साथ ही वह नियमों के मुताबिक ही काम करती है। इन आदेशों के बाद लोगों और विभागों ने इसे अपने अपने तरीके से लेना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से पब्लिक को काफी अधिक परेशानी हो रही थी। इसी वजह से इन आदेशों को वापस लिया गया है। जल्द ही इसे लेकर एक नए आदेश जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व मंगलवार को एलजी वी के सक्सेना ने राज निवास में रेरा चेयरमैन व अधिकारियों के साथ भी बातचीत की थी।

इसमें दिल्ली के मुख्य सचिव और divisional कमिश्नर भी शामिल हुए। एलजी ने बताया कि आदेश आने के बाद से सांसद, विधायक, पार्षद के साथ लोग उनसे काफी शिकायतें कर रहे हैं। मुख्य सचिव व डिविजल कमिश्नर ने बताया कि इन आदेशों की वजह से सेल डीड की रजिस्ट्री करवाने में लोगों को काफी अधिक परेशानियां आ रही हैं।

हालाँकि, अब दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा एक पोस्ट X पर लिखा है कि जहां BJP की मांग पर रेरा ने आदेश वापस ले लिया है। वही हमारी पार्टी द्वारा बीते सप्ताह दिल्ली के रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण की सितंबर 2023 की ही अधिसूचना की निंदा की थी। साथ ही इसे वापस लेने की भी मांग की थी। इसीलिए बीजेपी की मांग पर ही RERA Notification वापस लिया गया है और अब कल से दिल्ली मे सम्पति पंजीकरण पर से रोक हटेगी और फिर से संपत्ति पंजीकरण पूरे तरीके से शुरू हो जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!