दिल्ली: इको वैन पर पलटा कंटेनर आफत में फंसी कई लोगों की जान

उत्तरी दिल्ली वज़ीराबाद में एक इको वैन पर पलट गया कंटेनर, पुलिस ने छत काट कर बचाई 2 लोगों की जान, कई हुए घायल

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आज सुबह हुए एक एक्सीडेंट में 6 लोगों की जान आफत में फंस गई। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तुरंत चार घायलों को वैन से निकालकर हॉस्पिटल पहुँचाया। फिर बाकी बचे 2 लोगों की जान वैन की छत काटकर बचाई गई।

जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट सुबह 6:00 बजे के आसपास हुआ है। जब लोडेड कंटेनर अचानक ईको वैन पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सबसे पहले चार घायलों को वहां से निकालकर नजदीकी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया।

Radhey Krishna Automobiles

उसके बाद मौके पर कटर मंगाकर वैन की छत को काट कर और 2 लोगों को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस एक्सीडेंट में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अब इस मामले में पुलिस टीम आगे की कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़े:- पति पुलिस का बेड करैक्टर, बेटा पहले से गिरफ्तार, अब माँ भी पहुंच गई हवालात

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!