फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले! घर में जरूर रखे ये मेडिकल गैजेट्स
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. मुंबई, गुरुग्राम, पुणे तथा चेन्नई जैसे बड़े शहरों से नए मामले सामने

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. मुंबई, गुरुग्राम, पुणे तथा चेन्नई जैसे बड़े शहरों से नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में यह काफी जरूरी होता है कि हम पहले से सावधान और तैयार रहें. आज हम आपको कुछ ऐसे सभी जरूरी मेडिकल डिवाइसेज़ के बारे में बता रहे हैं, जो घर में शामिल होने चाहिए, क्योंकि कब किसको कैसे जरूरत पड़ जाए, यह पर कहा नहीं जा सकता.
कोविड से संक्रमित युवक का ऑक्सीजन लेवल तेजी से कम हो सकता है जो काफी खतरनाक होता है. ऐसे में एक पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा से घर बैठे ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा और पल्स रेट पर नज़र रखी जा सकती है.
यह डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह 395 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक के दाम आसानी से मिलता है. इसके साथ ही ऑनलाइन आपके काफी सारे ब्रांड्स भी देखने को मिल जाएंगे.
कोरोना का सबसे आम लक्षण बुखार है. नियमित अंतराल पर तापमान चेक करते रहना जरूरी है. इन्फ्रारेड थर्मामीटर की खासियत यह है कि यह बिना शरीर को छुए बुखार माप सकता है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहती है. यह डिवाइस फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 649 रुपये से 11,778 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है.
कोरोना संक्रमण के चलते कफ, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण भी देखे जाते हैं. ऐसे में डॉक्टर हमेशा स्टीम लेने और नेबुलाइज़र के प्रयोग की सलाह देते हैं. बाजार में नेबुलाइज़र मशीनें 499 रुपये से लेकर 7860 रुपये तक की रेंज में मिल रहे हैं. इनका इस्तेमाल करते वक्त डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.
इन गैजेट्स से घर में मरीज की हालत पर निगरानी रखना आसान हो जाता है पर यह जरूरी है कि लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें. किसी भी मेडिकल डिवाइस पर पूरी तरह निर्भर रहना सही नहीं है.









