कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 7 मई तक बढ़ाया

आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ा दी है। साथ ही, अदालत ने सीबीआई से चार्ज फ्रेम शुरू नहीं करने की मांग पर प्रतिक्रिया मांगी है।पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं

आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ा दी है। साथ ही, अदालत ने सीबीआई से चार्ज फ्रेम शुरू नहीं करने की मांग पर प्रतिक्रिया मांगी है।पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं,

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि सुनवाई के दौरान केस के जांच अधिकारी ने कहा था कि जांच तीन से चार महीने में पूरी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जांच अभी भी जारी है।

अदालत की अनुमति से गिरफ्तारी हुई और बयान भी लिखा गया। यही कारण है कि इस मामले में चार्ज फ्रेम करने पर अभी कोई सुनवाई नहीं होनी चाहिए।

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने दलील देना शुरू किया तो आरोपियों के कुछ वकील कोर्ट से बाहर चले गए, जिस पर न्यायाधीश ने बहुत नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि यह किस तरह का बर्ताव है जब आपकी दलील पूरी हुई और आप सभी कोर्ट से बाहर चले गए।

आप सभी कोर्ट से इजाजत लेने और कोर्ट को बताने के बिना बाहर चले गए। आरोपियों के वकील ने अदालत से कहा कि वे कोर्ट से नहीं निकले थे और इसके लिए माफी मांगते हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!