Crime News: Oyo होटल में ले जाकर गर्लफ्रेंड के सिर में मारी गोली
दिल्ली के OYO होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि आरोपी ने लड़की के सिर में गोली मार दी


दिल्ली के OYO होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि आरोपी ने लड़की के सिर में गोली मारी जिस वजह से उसकी मोके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर घायल कर दिया।
आपको बता दें कि यह घटना ओयो होटल में हुई 38 साल का प्रवीण उर्फ़ सीटू दिल्ली के नरेला इलाके का रहने वाला है और उसकी दोस्ती 39 साल की गीता नाम की महिला से थी। बता दें कि मंगलवार के दिन वो दोनों Oyo होटल गए थे जहाँ छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद प्रवीण ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मार दी और खुद भी खुदखुशी करने का प्रयास किया।
होटल में गोली चलने से हड़कंप मच गया और इस वारदात की सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मोके पर वहां पहुंची और महिला को पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
यह भी पढ़ें: तीन बच्चों की पानी के टैंक में गिरने से मौत, माँ की हालत गंभीर