अपराधदिल्ली

अपराधियों के हौसले बुलंद: फिल्मी अंदाज में लूट लिए 2 करोड़ रूपये

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। बंदूक की नोक पर व्यापारी से करीब 2 करोड़ रूपये लूट लिए।

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। दिल्ली में आए दिन ऐसे मामले सामने आते है जिससे सुनकर विश्वास ही नहीं होता की यह देश की राजधानी है। बता दें ऐसा ही कुछ मंगलवार को हुआ। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में गुंडों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी से करीब 2 करोड़ रूपये लूट लिए। वही फ़िल्मी तरीके से पूरी लूट को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, रात को घर लौटते वक़्त बिजनेसमैन नरेंद्र कुमार अग्रवाल की गाड़ी के सामने एक स्कूटी आकर रुक गई। जिसके बाद नरेंद्र कुमार और स्कूटी वाले के बीच बहस हुई। वही इतनी ही देर में पीछे से तीन गुंडों ने आकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चाबी छीन ली। जिसके बाद बंदूक की नोक पर 1 करोड़,97 लाख लूट लिए।

पुलिस को चोरी की जानकारी खुद बिजनेसमैन नरेंद्र सिंह अग्रवाल ने दी। वही पुलिस ने बताया कि मामले की सुचना मिलते ही एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सेक्टर -24, फेज-2 के पास लगे CCTV कैमरा में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई है। जिसके बाद पुलिस आस-पास की CCTV कैमरा खगाल रही है।

बता दें कि नरेंद्र कुमार स्टील फैक्ट्री के मालिक है। नरेंद्र खरीदारों से पेमेंट लेकर, अपने ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली से मेरठ जाने के लिए देना होगा Toll Tax, जानें टोल रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button