दिल्ली में करोड़ों चालान पेंडिंग, इस दिन लगेगी चालान निपटारे के लिए लोक अदालत
आने वाली 11 फरवरी, वर्ष 2023 को दिल्ली में सभी के सभी जिला अदालतों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान लगभग 1,44 लाख चालान...

राजधानी दिल्ली में ज्यादा संख्या में वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करते हैं और यह अंदाजा इस बात से किया जा सकत है कि दिल्ली में 1 करोड़ 79 लाख अधिक चालान अभी तक लंबित है। अब ऐसे पेंडिंग चालान को निपटाने के लिए राजधानी दिल्ली में लोक अदालत का आयोजन शुरू किया जाएगा।
बता दे की, दिल्ली में पेंडिंग ट्रैफिक चालान के लिए अब फिर से लोक अदालत लगने वाली है। आने वाली 11 फरवरी, वर्ष 2023 को दिल्ली में सभी के सभी जिला अदालतों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान लगभग 1,44 लाख चालान और साथ ही नोटिस का भी निपटारा किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी के दिन कुल 144 लोक अदालतें लगेंगी और हर एक लोक अदालत में लगभग एक हजार चालान का निपटारा किया जाएगा।
आपको बता दे कि दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस ने यह प्लान बनाया है। आपको बता दे कि दिल्ली की लोक अदालतों में सिर्फ भुगतान करने योग्य जो चालान होते है वह ही लिए जाते हैं और इस बार 31 अक्टूबर, वर्ष 2022 तक जितने लंबित चालान है वह सभी लिए जाएंगे। लेकिन ऐसे चालान नहीं लिए जाएंगे जो अदालत में पहले से भेजे जा चुके हैं। या फिर वर्चुअल अदालत से रेगुलर अदालत में ट्रांसफर हो चुके हैं।
ये भी पढ़े: जान से मारने की धमकी देकर पूर्व आईएएस से मांगी करोड़ों की रंगदारी, जांच जारी