युवती से हैवानियत की सारी हदें पार, मुंह में टॉयलेट ब्रश व पोछा डालकर पीटा
युवती पर देहव्यापार कराने का भी दबाव बनाया गया। उस युवती ने मना किया तो उसके पैर बांधकर उसे घुटनों के बल घंटों नुकीली ईंट पर बिठाया गया था.

हाल ही में महरौली स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में वृंदावन की एक युवती (22) को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। उस युवती पर देहव्यापार कराने का भी दबाव बनाया गया। उस युवती ने मना किया तो उसके पैर बांधकर उसे घुटनों के बल घंटों नुकीली ईंट पर बिठाया गया था। और ये भी आरोप है कि इस युवती के मुंह में टॉयलेट ब्रश व पोछा डालकर उसको बंधक बनाकर भी रखा गया।
युवती की शिकायत पर महरौली थाना पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, इस युवती को नशे की गोलियां लेने की भी लत लग गई थी। इसके पिता ने इलाज के लिए उसे छतरपुर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 23 मार्च को उसे भर्ती कराया था। कुछ महीनों के इलाज के बाद ये युवती ठीक हो गई। और उसे 29 अक्तूबर को छुट्टी भी दी गई।
युवती ने ये आरोप लगाया है कि वहा रहने वाले इंद्र ने उससे ये कहा कि वह जब चाहे वो केंद्र में आकर मुफ्त में रह सकती है। और इसके बाद वह महिला वार्ड इंचार्ज मुस्कान से भी मिलने गई और वहां दो दिन रहने के बाद ही इस युवती को एक दिन के लिए महिला स्टाफ रूम में भी बंद कर दिया गया। और उसे ये बताया गया कि उसके पिता ने उसे केंद्र में फिर से भर्ती करा दिया है। और उसे ठंडी फर्श पर सोने के लिए मजबूर भी किया गया। और साथ ही उसे देह व्यापार में भी धकेलने की कोशिश की गई।
देहव्यापार से जब उसने मना किया तो उसके पैर बांधकर उसे घुटनों के बल नुकीली ईंट पर बिठा दिया गया था उस केंद्र में काम करने वाली मुस्कान, खुशी, वंशिका व इंद्र ने उसे पकड़कर 13 नवंबर को लात-घूसों व डंडों से जमकर उसकी पिटाई की। और पिटाई की वजह से उसके कान में काफी चोट भी लगी है। फिर युवती ने 20 नवंबर को किसी तरह से सारी बात अपने पिता को बताई। उसके बाद पिता 22 नवंबर को नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचे और अपनी बेटी को ले गए। और इसके बाद उन्होंने महरौली थाने में अपनी शिकायत दर्ज़ कराई।
ये भी पढ़े: नायब तहसीलदार भर्ती में हुआ घोटाला, 11 गिरफ्तार बाकी रडार पर










