Diwali से पहले Sadar Bazar में उमड़ी भीड़, Corona नियमों का हुआ उल्लंघन

देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में वापस रौनक लौट गई है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाये गए नियमो की धज्जियां उड़ती नज़र आई।

देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में वापस रौनक लौट गई है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाये गए नियमो की धज्जियां उड़ती नज़र आई।

आपको बता दें कि दिल्ली के सदर बाजार में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ी, आलम ये था की दिन भर वहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी। बढ़ीं संख्या में खरीदारी करने आये लोग न ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर इतने जागरूक नजर आए और न ही मास्क लगाने को लेकर सतर्क दिखे।

बाजार में नज़र आए ज्यादातर लोग दिवाली का सामान लेने पहुंचे थे। जिनमें लाइटें मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं। हालाँकि दिवाली का सामान बेच रहे दुकानदारों के चहरे तो खिले, लेकिन जिस तरह का सामान लोग खरीदने आये थे उसके मुकाबले उनके पास वेराइटी नहीं है।

सदर बाजार में सामान बेच रहे विपिन जैसवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष ग्राहक भी अच्छी संख्या में आए, लेकिन हमारे पास ग्राहकों को बेचने के लिए सामान और अलग वेराइटी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस की और से कोशिश की जा रही है। साथ ही, उनके द्वारा कई अवैध रूप से सामान बेच रहे लोगों को हिदायत दी गई है और कइयों पर कार्रवाई भी हुई है।

कई पुलिसकर्मी मार्किट में माइक लेकर कोरोना महामारी के नियमो का पालन करने की हिदायत देते हुए नज़र आए और कुछ पोलिस कर्मिओं को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया ताकि जेब कतरों से लोगों का बचाव किया जा सके।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi में बनाया जा रहा है अयोधया जैसा राम मंदिर, केजरीवाल करेंगे दिवाली की पूजा

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!