दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर CTI ने लिखा Manish Sisodia को पत्र
राजधानी में पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ती जा रही है, जिसको देखकर प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने के लिए मांग की जा रही है. बता दें,

राजधानी में पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ती जा रही है, जिसको देखकर प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने के लिए मांग की जा रही है. बता दें, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस बात पर दिल्ली के डिप्टी सीएम के साथ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को इस बात को लेकर पत्र लिखा है.
बता दे, उन्होंने डिप्टी सीएम से इस बात को लेकर अपील कि वो दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती ठंड को देखकर सरकारी स्कूलों के जैसे ही प्राइवेट स्कूलों में भी सर्दियों की छुट्टी को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दें. साथ ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टी तथा प्राइवेट स्कूलों में आठ जनवरी तक ही छुट्टियों का एलान किया गया था.
पत्र में यह लिखा कि दिल्ली में पड़ रही भयंकर ठंड और कोहरे की वजह से बच्चों के साथ-साथ बसों, कैब तथा गाड़ियों चालकों को भी बेहद असुविधा हो रही है. उन्होंने स्कूल की छुट्टी बढ़ाने पर ये लिखा कि उनके पास बच्चों के पैरेंट्स के फोन बार-बार आ रहे हैं. ऐसे में बच्चों और उनके घरवालों को परेशानी को देखते हुए सरकार प्राइवेट स्कूल की छुट्टियों को भी बढ़ाने पर फैसला करें.

यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन









