द्वारका से जल्द शुरू होने वाली है साइकिल और ई-स्कूटर परियोजना की शुरुआत
खास बात यह होगी कि मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, मार्केट सहित दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर ई-स्कूटर की पार्किंग की भी सुविधा प्रदान कि जाएगी

दिल्ली में लोगों के लिए बहुत सी नई योजनाए लायी जा रही है जिससे उनको अच्छी सुविधाएं मिल सके। ऐसे में अब दिल्लीवासियों को ई-स्कूटर और साइकिल से सफर की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गयी है जहां लोगों के लिए अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी मुहैया करने के लिए हाल ही में हुई बैठक में द्वारका में पायलट परियोजना के तौर पर इस सेवा को शुरू करने का निर्णय ले लिया गया और यह सुविधा अगले साल तक शुरू हो जाएगी।
बता दें कि खास बात यह होगी कि यात्रियों को टिकट लेने के बाद ई-स्कूटर चलाने का मौका मिलेगा और साथ ही मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, मार्केट सहित दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर ई-स्कूटर की पार्किंग की भी सुविधा प्रदान कि जाएगी ताकि यात्रा समाप्त होने पर वह उसे वही छोड़ सकें।
साथ ही क्यूआर कोड भी स्कैन कर और इन ई- साइकिल को चलाने की फिलहाल दिल्ली में ही सुविधा है और द्वारका से इस परियोजना की शुरुआत 250 जगहों पर की जाने वाली है जिसके लिए 1500 ई-स्कूटर होंगे ताकि जरूरत के मुताबिक यात्रियों को जल्द से जल्द अपने स्थानों तक पहुंचने का मौका मिलेगा और किसी चीज़ कि कमी न हो।
हालाँकि, सुरक्षा के लिहाज से देखा जाये तो ई-स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा होने वाली है और इसे आप एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर सकेंगे। साथ ही विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना को पूरा करने में कम से कम एक साल का वक्त लग सकता है। वही ई-स्कूटर के लिए बैटरी स्वैपिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी ताकि इसे तुरंत रिचार्ज किया जा सके।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










