घर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट: 1 घायल, 4 की मौत

यमुनापार स्थित भीकम सिंह कॉलोनी के एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर, जबकि चार की मौत।

यमुनापार के फर्श बाजार स्थित भीकम सिंह कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। अलग-अलग स्टेशनों से मौके पर पहुंची आग बुझाने वाली 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि रात लगभग 12 बजकर 14 मिनट पर सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचते ही आग पर काबू पाया।

Insta loan

5 लोगों को वहां से रेस्क्यू करके निकाला, जिनमें से एक व्यक्ति 25 परसेंट जल गया। सभी को कैट्स एंबुलेंस के द्वारा हेडगेवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि चार लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। फायर ऑफिसर के अनुसार इनकी मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों की पहचान मुन्नी देवी ( 45 ), नरेश ( 22), ओमप्रकाश (20), सुमन (18) शामिल हैं। जबकि घायल लालचंद का इलाज अभी चल रहा है।

आग लगने का कारण घर में रखे एलपीजी सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। यह घटना विक्रम सिंह कॉलोनी के गली नंबर 16 में स्थित मकान में हुई है।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!