दिल्ली के NLU में दलित छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में यह लिखा

देश की राजधानी दिल्ली के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की दलित समुदाय से ताल्लुक करने वाली लॉ के छात्रा ने सोमवार को कथित रूप से आत्महत्या

देश की राजधानी दिल्ली के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की दलित समुदाय से ताल्लुक करने वाली लॉ के छात्रा ने सोमवार को कथित रूप से आत्महत्या की. दिल्ली पुलिस के अनुसार, LLB तृतीय साल की छात्रा का शव मंगलवार की दोपहर को उसके हॉस्टल के कमरे में मिला. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है.

इंडियन एक्सप्रेस ने द्वारका के अतिरिक्त डीसीपी निशांत गुप्ता के हवाले से बताया है कि चेन्नई की निवासी युवती के कथित रूप से अपनी पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहती थी.

पीड़ित लॉ छात्रा ने इस बारे में अप्रैल में अपने रूममेट्स से आत्महत्या के बारे में बात हुई थी. डीसीपी के मुताबिक, “उसकी रूममेट्स ने उसके घरवाले को इस बारे में सुचना दी और वह उसे एक हफ्ते के लिए लॉ की छात्रा को चेन्नई लेकर गए थे.”

मम्मी-पापा से बोली- ‘सॉरी’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “लॉ की छात्रा ने एक सुसाइड नोट छोड़ दिया है, जिसमें यह लिखा है कि वह अपने निर्णय के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराती. उसने अपने माता-पिता से यह फैसला लेने पर माफी भी दी.” अधिकारी ने कहा कि शव को शवगृह में रख दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!