दिल्ली

MCD Election: दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

MCD Election 2022 Date: पांच राज्यों के नतीजों का अभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन इस बीच दिल्ली में एक नया चुनावी बिगुल बजने जा रहा है

MCD Election 2022 Date: पांच राज्यों के नतीजों का अभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन इस बीच दिल्ली में एक नया चुनावी बिगुल बजने जा रहा है जानकारी के मुताबिक आज दुपहर तक दिल्ली नगर निगम के चुनावों की घोषणा की जा सकती है।

आपको बता दें कि दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग (delhi election commission) ने अपनी तयारी कर ली है लेकिन चुनाव की तारीख कब तक घोषित की जाएगी इसपर अटकले लगातार चल रही थी पर अब राज्य चुनाव आयोग ने तारीख के एलान को लेकर अपनी अंतिम रुपरेखा तैयार कर ली है।

मंगलवार को हुई अधिकारीयों के बिच बैठक में इस बात पर मोहर लगा दी है कि बुधवार को यानि आज MCD चुनाव का ऐलान कर दिया जाए। आपको बता दें कि इस चुनाव में करीब एक लाख कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया पूरी करने में लगाए जाएंगे जानकारी के अनुसार 20% कर्मचारी रिजर्व रखे जाएंगे। 272 वार्ड के लिए होने वाले चुनावों के लिए और 72 रिटर्निंग ऑफिसर बनाए जाएंगे, जो IAS और दिल्ली कैडर के सीनियर अधिकारी होंगे।

सभी वार्ड के लिए 272 ARO भी बनाये जायेंगे, इसी के साथ 72 जनरल ऑब्जर्वर भी रहेंगे जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके अलावा हर वार्ड के लिए एक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी होगा जो उम्मीदवारों के खर्च पर पूरी नजर रखेगा।

चुनावों के लिए साढ़े पंद्रह हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसमे चुनाव के लिए 60 हजार वोटिंग मशीन की व्यवस्था की गई है। इनमें से आधे यानी 30,000 बैलट यूनिट और 30,000 ही कंट्रोल यूनिट होंगे। इन सभी मशीनों को बिहार के 12 जिलों में होने वाले चुनाव के बाद मगवाया गया है आपको बता दें कि यह भी तय कर लिया गया है कि काउंटिंग सेंटर कितने और कहां होंगे।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली में फ्लैट लेना हुआ आसान, जानें क्या है DDA की स्कीम

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button