दिल्ली

दिल्ली में बहू ने छेड़छाड़ के केस में फंसाने की दी धमकी, ससुर ने खुद को लगाई आग

देश की राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में गुरुवार दोपहर को एक शख्स ने प्रॉपर्टी को लेकर बहू से विवाद होने के बाद खुद पर मिट्टी का

देश की राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में गुरुवार दोपहर को एक शख्स ने प्रॉपर्टी को लेकर बहू से विवाद होने के बाद खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जानकारी के बाद वहां पर पहुंची पुलिस ने प्रताप सिंह को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहपूरी तरह से झुलस गए थे लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।

क्या है मामला?

डीसीपी ने बताया कि वीरवार दोपहर 12:42 बजे हर्ष विहार थाने को मामले में एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल मिलने पर पता चला कि प्रताप सिंह के चार बेटे हैं। उनके बेटे कृष्ण पाल तथा उनकी पत्नी भारती से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बात का आरोप है कि गुरुवार को झगड़े के बाद भारती ने अपने ससुर प्रताप सिंह, सास और बाकि बेटों को छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। जिसको लेकर प्रताप सिंह ने मिट्टी का तेल खुद पर डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश की, पर घरवालों से वक्त रहते आग बुझा दिया। फिलहाल वह खतरे से बाहर आ चुके है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button