DBC कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, की स्थायी नियुक्ति की मांग
पिछले 10 दिन से तीनों निगम के डेंगू ब्रीडिंग चेकर कर्मचारी स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं

पिछले 10 दिन से तीनों निगम के डेंगू ब्रीडिंग चेकर कर्मचारी स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
बुधवार को उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के ऑफिस के बाहर कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें स्थायी किया जाए और इनकी मल्टी टास्क फोर्स पोस्ट सुनिश्चित की जाए।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कार्यरत डीबीसी कर्मचारी मदन पाल बताते हैं कि कोरोना काल के दौरान जान की परवाह किए बिना मेहनत और लगन से काम किया, लेकिन कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही।
डेंगू मलेरिया के मामले बढ़ने के दौरान इन कर्मचारियों को घर-घर जाकर के डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए काम करना होता है। इसके बाद बाकी के 3 महीने ये कर्मचारी हाउस टैक्स, कन्वर्जन टैक्स, बिल्डिंग जैसे विभागों में अपनी सेवाएं देते हैं।
ये सभी 26 सालों से निगम में कार्यरत हैं। लेकिन इनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा। ये सभी कर्मचारी कई सालों से लगातार निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर जी रहे हैं। अतः डेंगू ब्रीडिंग चेकर कर्मचारियों ने अपना विरोध तेज कर दिया है।
ये भी पढ़े: Petrol Price Hike: पेट्रोल के दामों में इतनी हो सकती है बढ़ोतरी