DDA Flats: 9 लाख में दिल्ली में अपना घर, DDA की स्कीम सुपरहिट

DDA की जन साधारण आवास योजना-2025, काफी हिट साबित हुई है। इसकी बुकिंग जिस दिन शुरू हुई उसी दिन इसमें शामिल सभी फ्लैट्स बुक हो गए

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण यानि (DDA) जिसकी कुछ योजनाएं ऐसी होती है जिसका खरीदारों को इंतज़ार रहता है, वहीं कुछ स्कीमें तो इतनी लोकप्रिय हो जाती हैं कि फ्लैट हाथों-हाथ बिक जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है जन साधारण आवास योजना-2025, जो काफी हिट साबित हुई है। इस योजना के तीसरे चरण की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हुई थी और हैरानी की बात यह रही कि पहले ही दिन इसमें शामिल सभी 679 फ्लैट्स पूरी तरह बुक हो गए।

इस स्कीम के तहत डीडीए ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फ्लैट पेश किए थे। जिसमें नरेला के ए-1 से ए-4 ब्लॉक में 496 फ्लैट्स, नरेला के जी-7/S में 130 फ्लैट्स, रोहिणी में 50 फ्लैट्स और नसीरपुर में 3 फ्लैट्स शामिल थे। डीडीए के द्वारा इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 15 प्रतिशत की छूट के बाद 9.18 लाख रुपये रखी थी, जिससे आम लोगों में इस योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।डीडीए के अनुसार, इस योजना से लगभग 86.81 करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है।इस स्कीम को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि लोगों का भरोसा डीडीए की किफायती आवास योजनाओं पर लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

डीडीए का कहना है कि नॉर्थ दिल्ली में स्थित नरेला अब एक प्रमुख हाउसिंग हब के तौर पर उभर चुका है। इस इलाके में बड़े पैमाने पर आवासीय विकास का काम चल रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, इंडस्ट्रियल एरिया के पास होना और आसपास मौजूद शैक्षणिक संस्थान जैसी वजहों से लोगों को यह इलाका काफी पसंद आ रहा है।

आगे भी आएंगी ऐसी स्कीमें


DDA Housing Scheme: जानकारी के अनुसार नरेला के दोनों इलाकों में फ्लैट्स को जिस तरह का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, उससे DDA काफी उत्साहित है। डीडीए का कहना है कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे ही किफायती आवास ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों की डिमांड और मौजूदा हाउसिंग पॉलिसी के आधार पर आगे भी इसी तरह की नई स्कीमें लॉन्च की जाएंगी।

प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की भी शुरुआत

DDA Housing Scheme: DDA ने हाल ही में एक नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम भी लॉन्च की है, जिसे पूरी तरह ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत दिल्ली के पॉश इलाकों में स्थित 582 फ्लैट्स और पार्किंग स्पेस बेची जाएगी। यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो तुरंत रहने के लिए तैयार प्रीमियम फ्लैट्स ढंढ रहे हैं, न कि सस्ते आवास की।

डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG), लो इनकम ग्रुप (LIG), जनता और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा कार और स्कूटर पार्किंग के लिए गैरेज की सुविधा भी लोगों को दी जाएगी। इन प्रॉपर्टीज की शुरुआती कीमतें उनकी लोकेशन, फ्लैट के साइज और कैटेगरी के हिसाब से तय की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी में आज से बारिश का अलर्ट

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!