DDA Housing Scheme: दिल्ली में सस्ता घर लेना का अच्छा मौका, कल DDA करेगी ई-नीलामी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाल ही में स्पेशल हाउसिंग स्कीम घोषणा की थी. इस योजना का लाभ हर आय वर्ग के लोग उठा सकते हैं.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाल ही में स्पेशल हाउसिंग स्कीम घोषणा की थी. इस योजना का लाभ हर आय वर्ग के लोग उठा सकते हैं. डीडीए के इस योजना के तहत दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर 110 फ्लैट्स की ई-नीलामी डीडीए 18 और 19 फरवरी को करेगी. इस स्कीम के तहत डीडीए द्वारा जिन फ्लैटों की नीलामी की जाएगी, उनकी शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये है.
डीडीए की स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत जिन लोगों ने फ्लैट के लिए अप्लाई किया है, वो 18 और 19 फरवरी 2025 को ई-नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं. दोनों दिन सुबह 11 बजे से ई-नीलामी शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी. इस स्कीम के बारे में अधिक जानकारी आवेदक DDA की वेबसाइट या ई-टेंडर पोर्टल https://dda.etender.sbi पर जाकर हासिल कर सकते हैं.
ई-नीलामी के लिए तय समय
दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से ई-नीलामी के तहत बोली 1.1 घंटे के गैप पर लगाई जाएगी. सुबह 11 से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक ई-नीलामी चलेगी. डीडीए जरूरत पड़ने पर नीलामी का समय बढ़ा भी सकती है.
इसकी वजह यह है कि अंतिम 5 मिनट में यदि कोई ऊंची बोली लगाता है, तो बोली का समय 5 मिनट के लिए बढ़ जाएगा, जिससे 1 ई-नीलामी का समय 2 घंटे और 40 मिनट तक पहुंच सकता है. यानी 4 बजे खत्म होने वाली नीलामी शाम 5.40 बजे तक चल सकती है. आवेदनकर्ता ई-नीलामी का लाइव प्रसारण https://dda.etender.sbi पर भी देख सकते हैं.
DDA की आवेदकों से अपील
दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने आवेदकों से ई-नीलामी से संबंधित वीडियो देखने की सलाह दी है. आवेदनकर्ता DDA के ऑनलाइन ई-टेंडर पोर्टल https://dda.etender.sbi पर जाकर 15 से 17 फरवरी सुबह 22 बजे से डेमो सेशन का भी लाभ उठा सकते हैं.
योजना के लाभार्थी
DDA की इस योजना में आवेदन वे लोग कर सकते हैं जो दिल्ली या एनसीआर में सस्ती और आवास की तलाश कर रहे हैं. सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं. आयकर रिटर्न (ITR) भरते हैं और आर्थिक रूप से सक्षम हैं. एक शर्त यह भी है कि आवेदक के पास दिल्ली में पहले से कोई DDA फ्लैट नहीं









