DDA Plots: दिल्ली के वसंत कुंज में खरीदे प्लॉट, वो भी डीडीए अप्रूव्ड, जानें डिटेल्स
देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में प्लॉट खरीदने का अगर सोच रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में प्लॉट खरीदने का अगर सोच रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में आवासीय जमीन की नीलामी के लिए योजना बना रहा है.
जी हां, DDA अब दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में 118 रिहायशी प्लॉटों की नीलामी की प्लानिंग कर रहा है.यह सभी प्लॉट डीडीए अप्रूव्ड होंगे और ई-नीलामी द्वारा मिल जाएंगे, जिससे आम लोगों को भी इस पॉश इलाके में अपना घर लेने का अवसर मिल जाएगा और अपने घर का सपना भी पूरा हो सकेगा.
सड़कों और सीवरेज, जल आपूर्ति की होंगी सुविधाएं
डीडीए ने वसंत कुंज के सेक्टर D-6 में इन 118 प्लॉटों की सीमांकन तथा प्लानिंग के लिए एजेंसी नियुक्त करने के लिए टेंडर शुरू किया है. डीडीए के मुताबिक, यह प्लॉट के पास की सड़कों और सीवरेज, जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सहूलियत के साथ विकसित किए जाएंगे. इस पूरी परियोजना पर लगभग 7.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कार्य पूरा करने के लिए एजेंसी को एक साल का वक्त दिया जाएगा.
पार्किंग की समस्याओं से मिलेगी राहत
वहीं, टेंडर नोटिस में दो स्तर के डेक पार्किंग और सतही पार्किंग के निर्माण का भी जिक्र शुरू गया है. डीडीए अधिकारी के अनुसार, इस काम में सेक्टर D-6 के गंगा, यमुना, नर्मदा तथा सरस्वती ब्लॉक्स की पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी. इससे नजदीक रहने वाले लोगों को पार्किंग की सहूकियत से काफी राहत मिलेगी, खासतौर से उन 1,904 फ्लैटों के निवासियों को जो D6 मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट में रहते हैं.
डीडीए का यह कदम ना सिर्फ वसंत कुंज क्षेत्र में आवासीय सुविधा बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि उन लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा जो प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाना पसंद करते हैं. प्लॉट के आकार और नीलामी की तारीखों की जानकारी जल्द ही डीडीए की वेबसाइट पर साझा की जाएगी, जिससे इच्छुक लोग समय रहते तैयारी कर सकें.









