DDA का बड़ा फैसला, Morning Fitness Activities के लिए पार्क फ्री

दिल्ली में Morning Walk, Jogging और Fitness Activities को बढ़ावा देने के लिए अब डीडीए (DDA) ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी के कई प्रमुख...

दिल्ली।

दिल्ली में Morning Walk, Jogging और Fitness Activities को बढ़ावा देने के लिए अब डीडीए (DDA) ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी के कई प्रमुख DDA Parks, Green Areas और Heritage Sites में सुबह 10 बजे तक लोगों को Free Entry दी जाएगी। यह फैसला उपराज्यपाल Tarunjit Singh Sandhu के निर्देश पर लागू किया गया है।

डीडीए के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य Morning Walkers, Joggers और Fitness Enthusiasts को राहत देना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को Healthy Lifestyle अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अब लोग बिना किसी Entry Fee के खुले और प्राकृतिक वातावरण में Exercise, Yoga और अन्य Fitness Activities कर सकेंगे।

जिन प्रमुख स्थानों पर सुबह 10 बजे तक Entry Fee माफ की गई है, उनमें Mehrauli Archaeological Park, Baansera, Asita, Kranti Udyan, Vatika, Atal Sadhbhavana Park, Vasudev Ghat, Vaishnavi Park, DDA Green Sector 16D Dwarka, Amrit Biodiversity Park, Lala Hardayal Park और Smriti Van शामिल हैं।

डीडीए ने साफ किया है कि इसके अलावा दिल्ली के अन्य सभी DDA Parks पहले की तरह आम जनता के लिए Free रहेंगे। फिलहाल DDA राजधानी में 16 हजार एकड़ से ज्यादा Green Area का रखरखाव कर रहा है। इसमें 700 से अधिक Parks, Biodiversity Zones, City Forests, Regional Parks और Neighborhood Gardens शामिल हैं।

एजेंसी का कहना है कि इन Green Spaces का मकसद केवल Environment Balance बनाए रखना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर Public Spaces और Natural Environment उपलब्ध कराना भी है। अब राजधानी के Fitness Lovers के लिए ये जगहें और भी ज्यादा Accessible हो गई हैं।

यह भी पढ़े : Delhi Police Action: लूट की वारदात के एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!