कल लॉन्च होगी डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम, जानें कैसे फ्लैट होगा बुक?

देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का बेहद ही सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। डीडीए कल 26 अगस्त से नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च

देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का बेहद ही सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। डीडीए कल 26 अगस्त से नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च होने वाली है। इस नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम द्वारा काफी लोकेशन पर HIG, MIG, LIG और EHS फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। अच्छी बात यह है कि इस योजना के तहत फ्लैट के साथ काफी जगहों पर पार्किंग की भी सहूलियत मिलेगी।

डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 26 अगस्त से लॉन्च होने वाली है। इस योजना के चलते बुकिंग ऑनलाइन ही होगी। माना गया है कि करीब 311 फ्लैट्स की ई-नीलामी होगी। इस योजना के लॉन्च होते ही पहले से चल रही डीडीए अपना घर आवास योजना बंद होगी। इस योजना के चलते दिल्ली में 7500 फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध थे।

कहां-कहां हैं फ्लैट, कितनी है कीमत
डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के अंदर पुरे 311 फ्लैट दिल्ली के वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, रोहिणी, शालीमार बाग, महिपालपुर, जहांगीर पुरी, पीतम पुरा, अशोक नगर और काफी स्थानों पर मिलेंगे। इस योजना के तहत सभी आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट मिल जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए EHS फ्लैट के साथ ही एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के फ्लैट भी मिलेंगे। LIG फ्लैट का दाम 39 से 54 लाख रुपये, MIG फ्लैट का मूल्य 60 लाख से 1.5 करोड़ रुपये और HIG फ्लैट के लिए 1.64 करोड़ से 2.54 करोड़ रुपये होगी। सुचना के अनुसार पीतम पुरा में कार गैरेज और मॉल रोड और अशोक विहार में स्कूटर गैरेज भी ई-नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे।

कैसे होगी ऑनलाइन बुकिंग
डीडीए फ्लैट की ऑनलाइन नीलामी के लिए सबसे पहले आपको DDA की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मामूली फीस भी देनी होगी है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे बताए गए निर्देशों को फॉलो करें।

डीडीए के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं, Create Login पर क्लिक करें
अपना नाम, ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर भरें
पैन नंबर, जन्मतिथि, लिंग तथा आधार नंबर भरें
अब Request for OTP पर दबाए
ओटीपी भरें और 2500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी
ध्यान रहे कि यह फीस वापस या एडजस्ट नहीं होगी
आपका PAN Number ही आपका यूजर आईडी होगा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!