DDMA ने दी दिल्ली में दशहरा और दुर्गा पूजा के आयोजन को मंज़ूरी

दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी के चलते DDMA ने इस वर्ष दशहरा और दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन की इजाज़त दे दी है

दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority) ने इस वर्ष दशहरा(Dussehra) और दुर्गा पूजा (Durga Puja) समारोह के आयोजन की इजाज़त दे दी है।

हालांकि इन आयोजन स्थलों पर कुल सीटों से ज़्यादा भीड़ जमा ना हो, इसको लेकर डीडीएमए (DDMA) द्वारा आयोजनकर्ताओं को सख्ती से ‘गाइडलाइन्स’ का पालन करने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल (LG Anil Baijal) की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की मीटिंग में दशहरा और दुर्गा पूजा के आयोजन को अनुमति देने का फैसला लिया गया था।

आपको बता दें कि निति आयोग के सदस्य वीके पॉल, एम्स (AIIMS) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार देव भी मीटिंग का हिस्सा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, डीडीएमए द्वारा त्योहारों को आयोजित करने के साथ कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन उचित तरीके से करने को कहा है। इतना ही नहीं बल्कि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार का भोजनालय या मेला नहीं लगाया जाएगा।

इसी के साथ डीडीएमए ने आयोजनकर्ताओं को यह भी आदेश दिया है कि मास्क का उपयोग सख्ती से करवाया जाए।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: भगत सिंह की जयंती के अवसर पर दिल्ली में हुई ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की शुरुआत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!