DDMA का आदेश, इस साल भी सार्वजनिक स्थानों पे नहीं मना पाएंगे Ganesh Chaturthi

Coronavirus संक्रमण के खतरे को नज़र में रखते हुए DDMA की ओर से आदेश जारी, सार्वजनिक स्थानों पर इस साल Ganesh Chaturthi नहीं मनाई जाएगी

Ganesh Chaturthi का पर्व मनाने के लिए DDMA (National Disaster Management Authority) ने दिल्लीवासियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन के मुताबिक, Coronavirus के खतरे को नज़र में रखते हुए दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी ( गणेश उत्सव) मनाने की अनुमति नहीं दी गई है।

DDMA ने दिल्लीवासियों को गणेश चतुर्थी पर्व घर में ही मनाने की सलाह दी है, लोगों से कहा गया है कि कोरोना से बचने के लिए इस बार भी लोगों को अपने घरों में या मंदिरों के अंदर ही गणपति विसर्जन करना होगा।

आपको बता दें कि यमुना नदी में मूर्तियों का विसर्जन करने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) भी पिछले काफी सालों से सख्त है। ऐसे में दुर्गा पूजा के सहित गणेश चतुर्थी के बाद मूर्तियों का विसर्जन यमुना नदी में करना सख्ती के साथ मना किया गया है।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: Bollywood News: Actor Akshay Kumar की मां का हुआ निधन, अक्षय ने इंटरनेट पर साझा किया अपना दर्द

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!