दिल्ली के डियर पार्क में फंदे पर झूलते मिले शव, मचा हड़कंप
देश की राजधानी दिल्ली के हौज खास में डियर पार्क में एक किशोर तथा किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना से इलाके में

देश की राजधानी दिल्ली के हौज खास में डियर पार्क में एक किशोर तथा किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। सुचना के अनुसार, सफदरजंग थाना क्षेत्र में डियर पार्क में रविवार सुबह एक पेड़ से एक लड़के तथा एक लड़की की लाश लटकी हुई बरामद हुई हैं।
किशोर और किशोरी दोनों की उम्र लगभग 17 साल है। उम्मीद इस बात की है कि दोनों ने एक पेड़ की शाखा पर सामान्य नायलान की रस्सी से फांसी लगा ली। जानकारी प्राप्त होने पर वहां पहुंची पुलिस ने क्राइम टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया तथा शवों को मार्चरी में भेज दिया गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस को सुबह 6:31 बजे डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड से शवों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि करीब 17 वर्ष का लड़का काली टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए था, जबकि लड़की भी उसी उम्र की थी और उसने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।









