दिल्ली में बस के अंदर मिला शव, खून से लथपथ, सड़ने लगी थी लाश

देश की राजधानी दिल्ली के नंद नगरी में निजी बस के अंदर हेल्पर का शव लहुलूहान स्थिति में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 32 साल के

देश की राजधानी दिल्ली के नंद नगरी में निजी बस के अंदर हेल्पर का शव लहुलूहान स्थिति में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 32 साल के शिवा से हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जीटीबी अस्पताल में रख दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता लगा कि मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। शव बस की केबिन में बाईं तरफ की सीढ़ियों पर पड़ा हुआ मिला है। सिर से निकला खून सीढ़ियों से बहकर नीचे की तरफ आ रहा था। ऐसे में अभी तक यह मामला फिसलकर गिरने के चलते मौत का माना रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आएगी।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने कहा कि सोमवार सुबह 7.52 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को कहा कि यहां खड़े एक वाहन से खून बाहर आ रहा है। पुलिस वहां पर पहुंची तो एक निजी टूरिस्ट बस 212 बस स्टैंड के पास खड़ी हुई मिली। बस के अंदर जाकर तलाशी लेने पर एक युवक का शव मिला। शव के कुछ हिस्सों में सड़न जैसी स्थिति थी।

पता चला कि शव बस में हेल्पर का काम करने वाले शिवा की है। वह गामड़ी का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की धारा में एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!