दिल्ली के ओखला विहार मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
देश की राजधानी दिल्ली के ओखला विहार मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक शव मिलने से पूरा हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर गयी

देश की राजधानी दिल्ली के ओखला विहार मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक शव मिलने से पूरा हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त अबुल फजल एन्क्लेव के निवासी अरमान अहमद के रूप में हुई है, जो 20 साल का हैं।
शव की हुई पहचान
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को मामले में शाहीन बाग थाने में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद मौके पर गयी पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि ओखला विहार मेट्रो स्टेशन के नजदीक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने जब जांच की तब पता चला की शव दिल्ली के अबुल फजल एन्क्लेव इलाके में रहने वाले अरमान अहमद का है। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
इससे पहले भी सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार को कार के अंदर शव मिला है। जिस कार में युवक का शव पाया गया वह चालू हालत में थी, और युवक अपनी सीट पर था। जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गई, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









