सिविल लाइंस में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

राहुल अपने परिवार के साथ खैबर के पास में रहता था। मृतक के परिवार में माता-पिता और साथ ही एक बहन है। राहुल छोटा-मोटा काम कर ज़िन्दगी...

राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित खैबर पास मेस के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह के वक्त पेड़ पर 22 साल के राहुल का शव लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच करने के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले में क्राइम टीम और साथ ही एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से सिवान निवासी राहुल अपने परिवार के साथ खैबर के पास में रहता था। मृतक के परिवार में माता-पिता और साथ ही एक बहन है। राहुल छोटा-मोटा काम कर ज़िन्दगी काट रहा था। बुधवार रात के वक्त वह खाना खाकर टहलने के लिए बोलकर अपने घर से निकला था। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तड़के लोगों ने राहुल को पास के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटके हुए देखा।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!