दिल्ली के डीडीए पार्क में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, मचा हड़कंप

देश की राजधानी दिल्ली के बुध बाजार के करीब डीडीए पार्क में एक संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। इस हादसे से

देश की राजधानी दिल्ली के बुध बाजार के करीब डीडीए पार्क में एक संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। इस हादसे से इलाके में काफी हड़कंप मच गया है। 22 साल के युवक तीन दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अजय द्विवेदी से हुई है। ऐसा बताया गया है कि वह कुछ दिन पहले ही 9 मार्च को घर से गायब हो गया था। व्यक्ति की तलाश करने पार्क में गयी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। शव मिलने पर पीड़ित का चेहरा कपड़े से ढका हुआ मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग

इस में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि लापता हुए युवक की तलाश के चलते एक शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को इलाके में सीसीटीवी फुटेज देखते हुए पुलिस को पीड़ित डीडीए पार्क में ले जाता हुआ पाया गया।

जिसके बाद, पुलिस की एक टीम को पार्क में भेजा गया तथा तलाशी के चलते शव बरामद हुआ। एक फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को बाद में एम्स भेजा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!