तिलक नगर में एक घर से मिला विदेशी महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी है। शनिवार शाम के वक्त पुलिस को जानकारी मिली...

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक मकान से विदेशी महिला का शव मिला है। शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि महिला यहां किराए के मकान में रहती थी और कई दिन से बीमार थी। महिला के शरीर पर किसी भी तरह के कोई भी चोट का निशान नहीं है।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी है। शनिवार शाम के वक्त पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली के संतगढ़ इलाके में एक विदेशी महिला मकान के कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है।
जानकारी मिलते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे में बिस्तर पर एक विदेशी महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने उसे पास के हॉस्पिटल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका महिला की शिनाख्त नाइजीरिया की रहने वाली एलिजा ओकॉन नाम के रूप में हुई। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जांच के दौरान पता चला कि महिला सरताज सिंह नामक शख्स के घर में बतौर किराएदार रहती थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला कई दिन से बीमार थी। वह मकान में ही रहती थी।
आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण से ही महिला की मृत्यु हुई है। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने महिला के परिचितों के माध्यम से नाइजीरिया में रहने वाले मृतका के परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका की मौत के वजह का खुलासा हो पाएगा।
ये भी पढ़े: मसाज के नाम पर हनीट्रेप में फंसाकर करते थे ठगी, महिला सहित चार गिरफ्तार