GT Karnal हाइवे पर मिला तेंदुए का शव, वाहन की चपेट में आने से मौत

जीटी करनाल हाइवे पर खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर के करीब बुधवार को तड़के चार बजे घूम रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार

जीटी करनाल हाइवे पर खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर के करीब बुधवार को तड़के चार बजे घूम रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर तेंदुए को ऐसे देख इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीपुर पुलिस ने तेंदुए का शव कब्जे में लिया। अलीपुर थाने में उसे रखवा दिया गया। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को में मुखमेलपुर गांव के पास खेतों में भी एक तेंदुआ होने की सुचना मिला। जिसके बाद फुटप्रिंट भी वन विभाग की टीम ने लिए थे, जिसके बाद तेंदुए को किसी ने नहीं देखा। माना जा रहा है की यह वही तेंदुआ है, जिसे मंगलवार को देखा था।

जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के सैनिक फार्म में भी तेंदुआ नज़र आया था। जिसे रेस्क्यू करने के लिए काफी दिनों तक अभियान चला था। हालांकि अभी तक वहां पर भी तेंदुआ का रेस्क्यू नहीं हुआ।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!