दिल्ली के घर में मिला महिला का शव, मां के पास घंटों रोती रहीं दो बेटियां, पति फरार

देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में वीरवार रात को घर के अंदर एक महिला का शव पाया गया। शव के पास ही महिला की ढाई

देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में वीरवार रात को घर के अंदर एक महिला का शव पाया गया। शव के पास ही महिला की ढाई और साढ़े 4 वर्ष की बेटियां रो रहीं थीं। पड़ोसियों ने रोने की आवाज सुनी तो इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर गयी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान पारुल तिवारी से हुई है। पारुल का पति गायब है। उसकी मृत्यु कैसे हुई, इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ। उम्मीद है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। क्राइम टीम के साथ एफएसएल ने मौके से साक्ष्य निकले हैं। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कि वजह का पता चल पाएगा।

पारुल अपने घरवालों के साथ वजीराबाद गांव में किराए के घर में रहती थी। जिसके घर में पति वेद प्रकाश तिवारी के साथ ढाई और साढ़े चार साल की बेटियां हैं। वेद प्रकाश प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस को बृहस्पतिवार रात पौने नौ बजे महिला की लाश मिलने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पारुल के शव के पास उसकी बच्चियां रो रहीं थीं।

पुलिस ने पारुल के पति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह गायब मिला। बाकी परिजनों को खबर दे दी है। औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा दिया गया है। घरवालों के आने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। फिलहाल पुलिस ने वेद प्रकाश की तलाश शुरू कि

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!