दिल्ली के पार्क में मिला युवक का शव, जताई हत्या की आशंका
देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक पार्क से शनिवार तड़के एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक पार्क से शनिवार तड़के एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में रख दिया। रविवार देर रात तक शव की पहचान नहीं हुई थी।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे किसी रस्ते में जा रहे व्यक्ति ने पुलिस को एक पार्क में शव होने की सुचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान हो पाए। मृतक के सिर और गले में गंभीर चोट के निशान पाए गए। शव की हालत देख ऐसा लगा कि शायद किसी ने पहले युवक को मारा, फिर शव को पार्क में फेंक वहां से फरार हो गया हो।
युवक का उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच लग रहा है। पुलिस वहां लगे हुए कैमरे से इसकी जानकारी ले रही है। शव की खबर क्षेत्र में फैलते ही काफी लोग पार्क के पास इकठे हो गए थे। इस वारदात के बाद वहां के लोग सहमे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









