मरे हुए ड्राइवर के DL और ऑटो परमिट में फर्जीवाड़ा, 19 को दिखाया जिन्दा
संयुक्त सीपी मधुर वर्मा ने बताया कि परमिट स्थानांतरण का रैकेट बहुत बड़ा है। यह कई सालों से चल रहा हैं। जाँच पूरी होने पर उन्होंने बहुत बड़ी संख्या में गिरफ़्तारी और उच्च अधिकारी के नाम आने की भी संभावना व्यक्त की हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गुरुवार को एक घोटाले में संलिप्तता के लिए दिल्ली परिवहन प्राधिकरण के एक अधिकारी सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया। उन सभी पर आरोप हैं कि उन्होंने नए आवेदकों के लिए मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज के माध्यम से ऑटो रिक्शा परमिट स्थानांतरित किए या नवीनीकृत किए।
संयुक्त सीपी (एसीबी) मधुर वर्मा ने कुल 14 व्यक्तियों के गिरफ़्तारी की सुचना दिया हैं। उन्होंने कहा कि कुल 14 आरोपी व्यक्तियों में एक मोटर वाहन निरीक्षक, 10 ऑटो फाइनेंसर और डीलरों के अलावा तीन दलाल शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की गई थी, जिसमें मुख्य आरोप बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण से ऑटो रिक्शा से संबंधित परमिट के अवैध हस्तांतरण और नवीनीकरण से संबंध रखता था।
जांच से यह भी पता चला कि कई मामलों में परमिट धारकों की बहुत पहले ही मृत्यु हो गई थी, लेकिन उनके परमिट जाली और मनगढ़ंत आवेदनों के आधार पर अन्य लोगों के नाम पर स्थानांतरित कर दिए गए थे।
एसीबी प्रमुख ने सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी और पहचान कर ली हैं। इनमें एक सरकारी अफसर, बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सुरेश कुमार, डीलर और फाइनेंसर अनिल सेठी, हरपाल सिंह, नदीम अहमद, मनोज कुमार, सतबीर, हरप्रीत सिंह, दीपक चावला, सुभाष चंद्र, बिट्टू चौधरी और अजीत कुमार; अन्य दलाल अनूप शर्मा, दीपक महम और रवि वर्मा हैं।
संयुक्त सीपी मधुर वर्मा ने बताया कि परमिट स्थानांतरण का रैकेट बहुत बड़ा है। यह कई सालों से चल रहा हैं। जाँच पूरी होने पर उन्होंने बहुत बड़ी संख्या में गिरफ़्तारी और उच्च अधिकारी के नाम आने की भी संभावना व्यक्त की हैं।










