Delhi: चौथी मंजिल से गिरी 17 साल की लड़की, हालत गंभीर, जांच में जुटी
देश की राजधानी दिल्ली से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, एक लड़की के चौथी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, एक लड़की के चौथी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। कल देर रात ट्रामा सेंटर को इस मामले की जानकरी प्राप्त हुई थी कि सिविल लाइन इलाके में एक 17 वर्ष की लड़की को उसके पिता ने ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। जो हरफूल सिंह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे गिरी।
इस बात की जानकरी मिलने पर IO और SHO पहुंचे। जहां पर घटना वाली जगह पर खून मिला और घर में कोई भी सदस्य नहीं था। क्राइम टीम ने वहां की जांच की। और अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। आगे की जांच जारी है। लड़की की हालत गंभीर है। लेकिन स्थिर है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









