दिल्ली: घर के बाहर से पानी निकाल रहे शख्स की करंट लगने से मौत, मामला दर्ज
देश की राजधानी दिल्ली में बिजली का करंट लगने के कारन से 40 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि

देश की राजधानी दिल्ली में बिजली का करंट लगने के कारन से 40 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में अपने घर से बारिश का पानी निकालते वक्त बिजली का झटका लगा और युवक की जान गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली की किरारी में रहने वाले लल्लन मिश्रा की करंट लगने से मृत्यु हो गई है. एक अधिकारी ने कहा कि मौके पर जाने पर पुलिस ने मिश्रा को बेहोश पाया और उन्हें अस्पताल लेकर गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने कहा कि शुरुआत में पता लगा कि जब मिश्रा ने पानी के पंप को स्विच से जोड़ने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया. मिश्रा की पत्नी ने बताया कि उनके घर के नजदीक इलाके में बारिश के बाद काफी पानी भर गया था. जिसको निकालने के लिए वहां के विधायक के कार्यालय से एक पंप लेकर आए थे.
गुरुवार की दोपहर को करीब 2.30 बजे मिश्रा की पत्नी ने देखा कि उसके पति पानी में पड़े हुए थे और उनके शरीर पर तार लिपटा था. इस बीच, बीजेपी ने इस बात का आरोप लगाया है कि. किराड़ी विधायक ऋतुराज गोविंद की लापरवाही की वजह से मिश्रा की जान गई.









