दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 5 मॉड्यूलर ओटी हुए तैयार, जानें खासियत
देश की राजधानी दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन हुआ है. ट्रॉमा सेंटर ने हाल के कुछ सालो

Delhi AIIMS: देश की राजधानी दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन हुआ है. ट्रॉमा सेंटर ने हाल के कुछ सालो में कम से कम 100 बिस्तर जोड़े हैं, जिससे कुल बिस्तरों की संख्या 259 बिस्तरों तक चली है. हाल के वर्षों में इमरजेंसी सेवाओं का विस्तार किया गया है. अब 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी के संचालन के साथ जेपीएनएटीसी में कुल ओटी की संख्या अब 11 हो गई है.
5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी की विशेष विशेषताएं:
विशाल ओटी 58-72 वर्ग मीटर एरिया में बना है, इसलिए हर ओटी में मल्टीस्पेशलिटी मामले हो सकते हैं. इन ओटी में अंग पुनर्प्राप्ति के मामले आसानी से हो सकते हैं.ओटी में से एक 72 वर्ग मीटर का है जो रेडियो से सुरक्षित है और इसमें ओ-आर्म इंट्रा ऑप सीटी भी रख सकते है.
एम्स लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से काफी बेहतर बनाने में लगा है, ताकि मरीजों को अच्छा इलाज मिल पाए. Delhi AIIMS में देशभर के लोग इलाज आते हैं. अस्पताल लगातार अपने हर एक डिपार्टमेंट की फैसिलिटी को बढ़िया बनाने में लगा हुआ है. वहीं जो एम्स देश के बाकी सभी राज्यों में है, उनमें भी स्वास्थ्य सेवाओं को वर्ल्ड क्लास बनाने की प्रयास किया जा रहा है. जिससे की लोगों को अपने ही राज्य में बेस्ट इलाज मिल सके.









