दिल्ली एयरपोर्ट: 15 अप्रैल से बंद हो रहा टर्मिनल-2, जानें कहां से मिलेगी फ्लाइट?

देश की राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 15 अप्रैल से अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद होने वाला है। ऐसे में सभी फ्लाइट टर्मिनल 1 से

देश की राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 15 अप्रैल से अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद होने वाला है। ऐसे में सभी फ्लाइट टर्मिनल 1 से संचालित होंगी। दिल्ली एयरपोर्ट की और से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रियों की सहुलिया के लिए यह सुचना दी गई है। जिसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि दिल्ली एयरपोर्ट से टिकट बुक करने से पहले सारी सभी जानकारी प्राप्त कर लें और उसी मुताबिक अपनी यात्रा प्लान करें।

दिल्ली के IGIA के अधिकारियों ने उड़ानों में चढ़ने और उतरने से जुड़े एक बड़े बदलाव का एलान किया है। इससे आईजीआई एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हजारों यात्री पर असर पड़ सकते हैं। एयरपोर्ट के एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा, और सभी फ्लाइट टर्मिनल 1 में उतरेंगी और यहां से निकलेगी । यह बड़ा फैसला टी-2 पर रखरखाव और मरम्मत के काम के चलते लिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट का पोस्ट
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों की और से जारी किये गए बयान में बताया है, “15 अप्रैल 2025 (0001 बजे) से, वर्तमान में टर्मिनल 2 से संचालित सभी फ्लाइट अगली सूचना तक टर्मिनल 1 पर स्थानांतरित हो जाएंगी। यह बदलाव टर्मिनल 2 पर नियोजित रखरखाव काम की वजह है, जो इस अवधि के चलते इस्तेमाल में नहीं रहेगा। कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट की हालत की जांच करें या संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।”

इंडिगो ने जारी की सलाह
एयरलाइंस इंडिगो ने भी असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को एक सलाह जारी की, जिसमें बताया गया कि टर्मिनल 2 (टी 2) से पहले से निर्धारित सभी फ्लाइट अब 15 अप्रैल, 2025 से अगली सूचना तक टर्मिनल 1 (टी 1) से रवाना होंगी। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपने टर्मिनल और फ्लाइट की स्थिति तथा अपनी यात्रा से संबंधित अन्य अपडेट अवश्य जांच लें।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!