Delhi: पति से मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाया, हवलदार पत्नी पर मामला दर्ज
देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी में श्रेय राठी नामक के एक युवक की मृत्यु के 5 महीने बाद उसकी हवलदार पत्नी तारा को आत्महत्या

देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी में श्रेय राठी नामक के एक युवक की मृत्यु के 5 महीने बाद उसकी हवलदार पत्नी तारा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। आरोप इस बात का है कि पुलिसिया रौब दिखाने के साथ तारा पति से मारपीट भी किया करती थी। उसके विरुद्ध पहले भी दो बार शिकायत दी गई थी।
परेशान होकर श्रेय राठी ने 16 सितंबर 2023 को अपने घर में फंदा लगा लिया। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने पत्नी पर काफी आरोप लगा कर मौत का जिम्मेदार बताया था। आत्महत्या के बाद अब पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तारा दिल्ली पुलिस में हवलदार है। फिलहाल उसकी तैनाती पूर्वी जिले में है। श्रेय के परिवार ने तारा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
श्रेय राठी परिवार के साथ गंगा विहार के निवासी। परिवार में पिता ओमपाल सिंह, मां उर्मिला चौधरी और बाकि सदस्य हैं। ओमपाल दिल्ली पुलिस से एसआई के पोस्ट से सेवानिवृत्त हैं।
शादी के बाद से ही तारा ने अपने घरवालों से अलग रहने के लिए श्रेय पर दबाव डालना शुरू किया। इस बता का विरोध करने पर वह खुद आत्महत्या करने और सभी को फंसाने की धमकी देने लगी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










