डिफेक्टिव नम्बर प्लेट के कारण पकड़ा गया बाईक-स्कूटी चोर

सब्ज़ी मंडी थाने की पुलिस टीम ने किया एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी की गई बरामद

सब्जी मंडी थाने की पुलिस टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल सदर बाज़ार इलाके से चुराई गई थी, जबकि स्कूटी रूप नगर थाने इलाके से चुराई गई थी।

डीसीपी एन्टो अलफोंस ने बताया की एसएचओ राजेंद्र सिंह बिष्ट की टीम ने मलकागंज इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान डिफेक्टिव नंबर प्लेट लगी बाइक से जाते हुए युवक को जांच के लिए रोका था। जब उससे कागजात मांगे गए और पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बाइक चोरी की है। उसकी निशानदेही पर फिर स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए ऑटो लिफ्टर की पहचान फ़ाज़िल बेग के रूप में हुई है। यह दरियागंज दिल्ली का रहने वाला है। पता चला की इसके ऊपर पहले से कमला मार्केट और दरिया गंज थाने में भी चोरी का मामला दर्ज है। बाकी आगे की छानबीन की जा रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े:- जोहान्सबर्ग से आई पेट मे 7 करोड़ 36 लाख की हेरोइन: दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!