दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस दिखी एक साथ: जानें क्या है पूरा मामला?

एक ही मुद्दे पर दोनों पार्टियों ने मिलकर केजरीवाल सरकार क़ो घेरा, दोनों पार्टियां लगातार हो रही है दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रामक

भारत की राजधानी में 16 जुलाई शुक्रवार को पानी के मसले पर दोनों प्रतिद्वंदी ( बीजेपी और कांग्रेस) एक साथ आम आदमी पार्टी का विरोध करते हुए दिखाई दिए। दोनों ही पार्टी काफी आक्रामक तरीके से दिल्ली सरकार का विरोध कर रही है। दिल्ली कांग्रेस केजरीवाल के घर के बाहर पानी के मसले पर लगातार विरोध प्रदर्शन करती दिखी । इसी के चलते शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस एक ही समय, एक ही जगह और एक ही मसले पर केजरीवाल के घर के बाहर विरोध करते हुई दिखाई दिए। 

दिल्ली में एमसीडी के चुनाव पास है। राजधानी में पानी की कमी होना दोनों पार्टियों के लिए सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस और बीजेपी, दिल्ली सरकार का जमकर विरोध करते हुए नज़र आ रहे है। 

जिस तरीके से अब दोनों पार्टियां आक्रामक होकर सामने आ रही है, उससे ये बात तो स्पष्ट है कि अब दिल्ली का निगम चुनाव अपनी तीव्रता पकड़ रहा है। कांग्रेस ऐसे मुद्दों की सहायता लेकर दिल्ली नगर निगम के चुनावों में अपने पैर जमाना चाहती है जिससे खोई हुई विरासत क़ो वापस पाया जा सके। दूसरी और बीजेपी अपनी सत्ता एमसीडी पर गवाना नहीं चाहती। 

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केजरीवाल सरकार का विरोध करते हुए कहा है कि जब दिल्ली में केजरीवाल सरकार आई थी तो मुफ्त पानी देने का दावा किया था। आज पानी मुफ्त ज़रूर है, परन्तु वह पीने के योग्य नहीं है। दिल्ली में आए दिन लिवर और किडनी के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टैंकर माफिया के हावी होने का मुद्दा भी उठाया। 

Tax Partner

अनिल चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों का दौरा कर रहे है और मुफ्त बिजली और पानी का वादा कर रहे है, जबकि दिल्ली की सच्चाई कुछ और ही हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी केजरीवाल सरकार का पानी की कमी होने के कारण जमकर विरोध किया। 

ये भी पढ़े:- गौतम गंभीर ने दिल्ली में जलभराव पर साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना।

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!