Delhi: विमान कंपनी की केबिन क्रू मेंबर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

दिल्ली में एक विमान कंपनी की केबिन क्रू मेंबर ने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट व गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है

पीड़िता ने अपने एक सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय युवती पालम इलाके में रहती है और एक निजी विमान कंपनी में केबिन क्रू मेंबर है।

युवती ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म, मारपीट व गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। युवती ने शनिवार को पालम थाने में दी शिकायत में यह बताया कि असम का रहने वाला एक व्यक्ति उसके साथ केबिन क्रू में काम करता है।पिछले साल व्यक्ति ने उससे प्यार का इजहार किया था। पहले तो उसने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। बाद में बार-बार शादी करने की बात कहने पर युवती राजी हो गई।

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया था कई महीनों तक दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और उसके बाद आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसने शादी का आश्वासन दिया।

दिसंबर 2021 में आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद आरोपी युवक ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया। फिर पीड़िता ने अपने माता-पिता से लड़के को मिलवाया। पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मई 2022 में युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है।

पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाने लगा और काफी दबाव देकर आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए गोलियां खिला दीं। इसके बाद उसने पीड़िता से दूरी बना ली। 20 दिन बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पीड़िता डॉक्टर के पास गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है और पेट में तकलीफ होने की बात कहकर तत्काल ऑपरेशन करवाने का सुझाव दिया।

पीड़िता आरोपी से लगातार संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन आरोपी नहीं आया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी थी। उसके बाद आरोपी पीड़िता के पास आया व शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा, जिस पर परिवार वालों ने शिकायत वापस ले ली। उसके बाद से आरोपी रिश्ता खत्म करने की बात कहकर चला गया।

इसके बाद दबाव बनाने के बाद 14 अगस्त को आरोपी पीड़िता के पास आया और नशे की हालत में उससे मारपीट की व बोतल से हमला कर दिया। किसी तरह पड़ोसी के घर जाकर पीड़िता ने अपनी जान बचाई। उसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Aadhya technology

यह भी पढ़े: मनीष सिसोदिया का आरोप, भाजपा ने कहा AAP छोड़कर BJP में आ जाओ

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!