दिल्ली कैबिनेट ने ‘RTSA Study’ को दी मंजूरी। प्रदूषण के स्रोत रियल टाइम में होंगे ट्रैक

वायु प्रदूषण की समस्या से जूझने वाली दिल्ली अब प्रदूषण के स्रोतों की रियल टाइम पहचान करेगी। दिल्ली कैबिनेट ने RTSA Study को दी मंजूरी

देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली में हर साल होने वाली वायु प्रदूषण की समस्या पर रोक लगाने के लिए अब दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्रोतों की रियल टाइम के आधार पर पहचान की जाएगी। दिल्ली की कैबिनेट ने शुक्रवार को ‘रीयल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी’ (RTSA) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस स्टडी से किसी भी जगह पर रियल टाइम में वायु प्रदूषण फैला रहे सोर्स की पहचान की जा सकेगी।

दिल्ली सरकार के मुताबित रीयल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी (RTSA) दिल्ली में किसी विशेष स्थान पर वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले कारकों की पहचान करने में मदद करेगी। यह वाहनों, धूल, बायोमा, पराली जलाने और उद्योगों से निकलने वाले धुएं जैसे प्रदूषण स्रोतों के वास्तविक समय के प्रभाव को समझने में मदद करेगा।

Tax Partner

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार रियल टाइम के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने और उनकी निगरानी करने के लिए अध्ययन शुरू करने वाली देश की पहली सरकार होगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है जो वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद करेगा। इससे प्राप्त परिणामों के आधार पर दिल्ली सरकार को प्रदूषण के स्रोतों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

गोपाल राय का यह भी कहना है कि इस परियोजना को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और अब वैज्ञानिक इस नए प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करेंगे। IIT Kanpur, IIT Delhi, Energy and Resources Institute और IISER Mohali की टीम दिल्ली में अध्ययन करेगी।

ये भी पढ़े:- Delhi CNG Price: पेट्रोल और डीज़ल के बाद अब सीएनजी कीमतों में भी आया उछाल

Tez Tarrar News

Avinash Pandey

अविनाश पांडेय डिजिटल मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में 3 साल से कार्यरत हैं। फिलहाल तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर डिजिटल मार्केटर और राइटर कार्य कर रहे हैं। इसी… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!