Delhi Car Fire: दिल्ली में चलती कार में लगी भीषण आग, 2.5 लाख रुपये जले

देश की राजधानी दिल्ली केशवपुरम में स्थित एक प्रेमबाड़ी पुल पर सोमवार की शाम को चलती टाटा नेक्सन कार में अचानक भीषण आग लग

देश की राजधानी दिल्ली केशवपुरम में स्थित एक प्रेमबाड़ी पुल पर सोमवार की शाम को चलती टाटा नेक्सन कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कार के अंदर रखे लाखों रुपये जल गए।

जानकारी मिलने पर वहां पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया। इस के चलते कार पूरी तरह से जल चुकी है। आग की वजह का अभी पता नहीं चला है, पुलिस आग लगने की वजह का पता लगा रही है।

रुपये लेकर इन्द्रलोक जा रहे थे कारोबारी
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 6 बजे पुलिस को प्रेमबाड़ी पुल पर एक कार में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी प्राप्त होते ही केशवपुरम थाना पुलिस वहां पर गई। कार चला रहे उत्तम नगर के रहने वाले कारोबारी अनिल ने पुलिस को बताया कि वह चांदनी चौक से ढाई लाख रुपये लेकर इन्द्रलोक जा रहे थे।

पुल पर अचानक कार से धुआं निकला। जिसके बाद वह उसी वक्त बाहर कूद गए, लेकिन बैग कार में ही रह गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस कई अन्य पहलुओं से जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से दिए गए बयान को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!