Delhi : मयूर विहार के डेविल नाइट क्लब में रात को मचा बवाल, चली गोली
दिल्ली के मयूर विहार में स्टार सिटी मॉल के अंदर मंगलवार की देर रात को द डेविल नाइट क्लब में शराब पीकर नाच रहे 3 दोस्तों की एक युवती

दिल्ली के मयूर विहार में स्टार सिटी मॉल के अंदर मंगलवार की देर रात को द डेविल नाइट क्लब में शराब पीकर नाच रहे 3 दोस्तों की एक युवती से बहस हो गई। क्लब के बाउंसरों ने लड़कों को रोका तो वह झगड़ा करने लग गए। जिसके बाद तीनों को क्लब से बाहर निकल दिया गया। जिस बात से नाराज होकर तीनों ने क्लब के बाहर काफी तोड़फोड़ हुई।
क्लब में तैनात बाउंसरों से भी आरोपी शुएब उर्फ अज्जू, फैजल तथा फराज एक दूसरे से झगड़ा करने लगे। मारपीट में फराज को मामूली चोट भी लगी। खुद को घिरता हुआ देखकर तीनों वहां से भाग गए। आरोप है कि इतने में क्लब के बाउंसर ने गोली चला दी और जो स्कूटी पर पीछे बैठे हुए शुएब की कमर में लग गयी। दोनों दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गए जहां से पुलिस को मामले की सुचना मिली। शुएब के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।
पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, देर रात को 3 दोस्तों ने क्लब में बैठ शराब पी। जिसके बाद फ्लोर पर जाकर नाचने लगे। एक लड़की भी वहां पर डांस कर रही थी जिसे कुछ परेशानी हुई और वह तीनों से उस वक्त झगड़ा करने लगी। शोर सुनकर क्लब के बाउंसर वहां पहुंच गए। बीच-बचाव का प्रयास करने पर तीनों दोस्त उनसे भी बदसलूकी करने लगे। इसके बाद तीनों को बाहर निकाल दिया। इस बात पर नाराज होकर तीनों तोड़फोड़ करने लगे।
क्लब के बाउंसरों ने तीनों को पीटा तो वह भागने लगे। स्कूटी पर फरार होते समय शुएब की कमर में गोली लग गई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि देर रात तक क्लब कैसे खुला था। बाकी स्टाफ का भी बयान लिया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि देर रात तक क्लब खुलने की पहले भी शिकायत हुई थी।









