जानें दिल्ली सरकार की किस स्कीम से जुड़े सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले, और कहा राजनीति में नहीं आना

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि सोनू सूद पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगे और इसी सिलसिले को लेकर दोनों की मुलाकात होनी है। हालांकि सोनू ने केजरीवाल से मिलने के बाद अपने इरादे बिल्कुल साफ़ कर दिए कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के मेंटर योजना का ब्रांड एंबेसडर सोनू सूद को बनाने की घोषणा की है। बता दें कि केजरीवाल ने इस बात का भी एलान किया है कि सोनू स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गाइड करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस योजना को मिड सितंबर तक शुरू किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, अभिनेता सोनू सूद ने इस योजना से जुड़ने की अपील जनता से की है। देश के मेंटर बनने पर सोनू सूद ने कहा  ‘आज मुझे लाखों छात्रों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिला है। छात्रों का मार्गदर्शन करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मुझे यकीन है कि हम एक साथ मिलकर ये कर सकते हैं और हम करेंगे।’

अभिनेता सोनू सूद की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सोनू सूद देश की प्रेरणा बन गए हैं, वह सोशल मीडिया के ज़रिए काफी लोगों की सहायता करते हैं, जो काम आज तक कितनी सरकारें नहीं कर पाई, वह काम सोनू कर रहे हैं। 

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: Aaj Ka Panchang: यह हैं जन्माष्टमी के अचूक 12 उपाय, 1 भी करेंगे तो होगा फायदा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!