दिल्ली

55 साल के हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, रधानमंत्री मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सुबह से ही उन्हें हर जगह से

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सुबह से ही उन्हें हर जगह से बधाई के संदेश मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की है।

पीएम ने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी। इस पर केजरीवाल ने लिखा बधाई के लिए धन्यवाद सर।

नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई अन्य मंत्रियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी जिसमें नितिन गडकरी भी शामिल हैं। नितिन गडकरी ने भी अपने एक्स पोस्ट में लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी बधाई दी। और एलजी सक्सेना ने लिखा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button