दिल्ली: फ्लैट से संदिग्ध हालत में मिला co-pilot का शव, पुलिस की जांच जारी
देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम इलाके में एक निजी एयरलाइन्स में कार्य करने वाले 32 साल के को-पायलट की संदिग्ध हालत में लाश पायी गयी।

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम इलाके में एक निजी एयरलाइन्स में कार्य करने वाले 32 साल के को-पायलट की संदिग्ध हालत में लाश पायी गयी। पुलिस के अनुसार ये मामला सुसाइड का लग रहा है, क्योंकि मौके पर पुलिस को किसी प्रकार का कोई सबूत नहीं मिले।
बता दें कि, को पायलट केरल का रहने वाला था। अभी वह दिल्ली के पालम में किराए पर फ्लैट में अकेले रहता था। रविवार की सुबह फ्लैट मालिक ने पुलिस को सुचना दी की युवक बेहोशी की हालत में है, जमीन पर गिरा हुआ है और फ्लैट अंदर से बंद है। पुलिस ने उसी वक्त दिल्ली के फायर फाइटर को बुलाया, जिसने उस दरवाजे को तोडा। दरवाजा तोड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने को-पायलट को मृत बता दिया।
दरअसल, पायलट के परिवार वाले उसे शनिवार से कॉल कर रहे थे। जब उसने घर वालो का फोन नहीं उठाया तो उन्होंने मकान मालिक को कॉल किया गया और उसके बाद जैसे ही मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह निचे जमीन पर पड़ा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के कमरे से एक शराब की खाली बोतल मिली है, साथ में एक प्लास्टिक की बोतल भी मिली जिसमे कुछ लिक्विड मिला है और साथ ही पैर चेन से बंधे मिले।
बता दें, जांच करने के दौरान जब को-पायलट के मुंह से टेप को हटाया तो उसके मुंह से झाग निकला। पुलिस के अनुसार को-पायलट Simulator test में फेल हो गया था, जिसके कारण से तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि प्लास्टिक की बोतल में शायद जहर हो सकता है, फिलहाल पुलिस इसकी जाँच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां










