मूसलाधार बारिश में डूबा दिल्ली देहात का नजफगढ़ बाज़ार

समस्या के समाधान के लिए मेट्रो ने बनाया था 5 लाख लीटर का सम्पवेल, लेकिन अब तक नहीं हुआ शुरू

दिल्ली देहात का एकमात्र और सबसे बड़ा नजफगढ़ बाज़ार है। जोकि आज तड़के से हो रही बारिश में डूब गया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहां लोगो के घुटने तक पानी भर चुका है, और बारिश होती रही तो लोगो को और भी परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

सुबह-सुबह जब दुकानदार अपनी दुकाने खोलने के लिए निकले, तो नज़ारा देखकर दंग रेह गए। मार्किट में बरसाती पानी हर तरफ भर गया था। खासकर सोम बाजार तो पूरा पानी मे डूब गया था। गाडियां, और बसें,  सब पानी मे फसी हुई नज़र आ रही थी  कई जगहों पर तो दुकानों में भी पानी घुसने लगा।

najafgarh pic

मार्किट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट हरेंद्र सिंघल ने बताया कि यहां की समस्या से उभरने के लिए 5 लाख लीटर का सम्पवेल ( बरसाती पानी को स्टोर करने वाला अंडर ग्राउंड टैंक ) अप्रैल में ही मेट्रो द्वारा बनाया जा चुका है। लेकिन साढ़े 3 महीने से ऊपर बीत जाने के बावजूद अभी तक उसकी शुरुआत नहीं की जा सकी है, क्योंकी पीडब्ल्यूडी ने अपना काम पूरा नही किया है।

Aadhya technology

सम्पवेल का जायज़ा लेने के 1 महीने पहले स्थानीय विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मानसून से पहले पीडब्ल्यूडी इसका  बचा हुआ काम पूरा कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं ।

ये भी पढ़े:-  Delhi Water Logging: देखिये दिल्ली में 100 से अधिक सड़कें कैसे बन गयी तालाब

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!